लंदन में भी रजनीकांत का राज, देखें तस्वीरें

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आनेवाली फिल्म 'कोचादियां' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। आज कल इस फिल्म के लिए वो इस समय अपनी बेटी के सौंदर्या के साथ लंदन गए हुए हैं। जहां पर उनके इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही है। देखें लंदन में प्रेसमीट की तस्वीरें

इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय फिल्मों को एक नई पहचान देगा इस फिल्म में रजनी के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। लंदन में उनके साथ म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान भी मौजूद हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी 3डी फिल्म के लिए एक प्रेस कॉनफ्रेंस भी आयोजित किया।

इस 3डी फिल्म में बॉलीवुड दीपिका के साथ जैकी श्रॉफ, तमिल फिल्मों के स्टार आर शरत कुमार और अन्य कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। खबर तो यह भी है कि इस फिल्म के लिए रजनीकांत ने पहली बार हिंदी में गाना भी गाया है। यह फिल्म में भगवान शिव के परमभक्त पर बनाई जा रही है। इस फिल्म के बारे में यह कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म नवंबर में पर्दे पर रिलीज कर दी जाएगी।

इस फिल्म के निर्देशक चाहते हैं कि इसे हिंदी फिल्मों के दर्शकों का भी प्यार मिले, इसी के चलते रजनीकांत से इस फिल्म में गाने की रिकॉर्डिंग भी करवाई गई है। इस गाने को सुरों के सरताज ए आर रहमान ने अपने अलग ही अंदाज में बांधा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X