कैटरीना नहीं दीपिका होंगी रजनीकांत की हिरोइन
दीपिका पादुकोण का एक सपन सच होने जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि दीपिका का ऐसा कौन सा सपना है जो सच होने जा रहा है। हम आपको बता दें दरअसल वो किसी फिल्म में रजनीकांत की हिरोइन बनना चाह रही थी। अब जलद ही उनका ये सपना साकार होने वाला है।
आपको बता दें कि फिल्म 'राणा' में भी उन्हें रजनीकांत की हिरोइन बनने का मौका मिला तो जरूर था लेकिन रजनी बीमार हो गए इस वजह से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इस तरह दीपिका के हाथ से वो मौका भी चला गया।
लेकिन दीपिका ने सोचा भी नहीं था कि उन्हें दोबारा ऐसा मौका इतनी जल्दी मिल जाएगा। रजनीकांत की बेटी सौंदर्या अपने पिता को लेकर कोचादियां नाम की फिल्म बनाने जा रही हैं जो कि थ्री डी में होगी।
इस फिल्म में रजनी के साथ दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ को लिए जाने की खबरें आई थीं, लेकिन आज दीपिका के नाम की घोषणा हो चुकी है। इस तरह दीपिका का यह सपना भी पूरा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications