टल गई फिल्म.. सलमान खान की 'रेस 3' से CLASH करेंगे ये मेगास्टार!
ईद पर सलमान खान हर साल बॉक्स ऑफिस पर सोलो राज़ करते आए हैं। लेकिन हो सकता 2018 की ईद उन्हें एक और सुपरस्टार के साथ बांटनी पड़े। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काला साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हड़ताल की वजह से पोस्टपोंड हो चुकी है। खबर है कि फिल्म अब सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ ईद पर क्लैश हो सकती है।
First LOOK: 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' की स्टारकास्ट.. जबरदस्त..
यानि की 15 जून को सुपरस्टार रजनीकांत और सुपरस्टार सलमान खान आमने सामने होंगे। कोई शक नहीं दो सुपरस्टार्स का एक साथ आना फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ दिखेगा।

जहां दक्षिण क्षेत्रों से रेस 3 की कमाई पर लगाम लगेगी.. वहीं उत्तर भारत में काला कोई कमाल नहीं दिखा पाएगी। हालांकि काला के रिलीज डेट की फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यदि ऐसा होता है.. तो यह काफी धमाकेदार क्लैश साबित होगा।
यहां जानें रेस 3 क्यों दे सकती है सलमान खान को झटका-


Click it and Unblock the Notifications