सुपरस्टार ने छोड़ दिया सलमान खान का रास्ता- नहीं करेंगे फिल्म CLASH
मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' पहले सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ ईद पर क्लैश होने वाली थी। लेकिन बता दें, फिल्म ने रिलीज डेट को एक हफ्ता प्रीपोन कर दिया है। अब फिल्म 8 जून को ही रिलीज हो जाएगी। यानि की रजनीकांत की फिल्म हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म जुरासिक वर्ल्ड से क्लैश होने वाली है। कोई शक नहीं जून में बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक धमाका होने वाला है।
'रेस 3' का सबसे बड़ा धमाका.. 300 करोड़ी 'पद्मावत' को टक्कर
कहीं ना कहीं इससे सलमान की रेस 3 को भी राहत मिलेगी। बता दें, रजनीकांत की काला पहले अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में चल रही हड़ताल की वजह से फिल्म को पोस्टपोंड कर दिया गया।

अब एक ही महीने में सलमान खान और रजनीकांत का आना बॉक्स ऑफिस पर किसी त्योहार से कम नहीं होगा। वैसे 2018 की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो बैक टू बैक कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार साबित हो सकती हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications