Jailer Twitter Review: फर्स्ट डे फर्स्ट शो में मेगास्टार रजनीकांत का जलवा, दर्शक बोले- 'ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर'

rajinikanth-jailer-twitter-review-first-day-first-show-fans-says-blockbuster-action-entertainer

Rajinikanth's Jailer Twitter Review: मेगास्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर' आखिरकार 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसने हर तरफ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है, जिसका नजारा आज सिनेमाघरों में भी देखा जा सकता है। फैंस ढ़ोल, नगाड़ों के बीच अपने फेवरिट स्टार की फिल्म का स्वागत कर रहे हैं।

'जेलर' निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के साथ रजनीकांत की पहली फिल्म है। इसमें मोहनलाल और शिव राजकुमार भी हैं। फिल्म को लेकर साउथ में क्रेज ऐसा है.. कि तमिलनाडु और कर्नाटक में कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी है। फैंस में फर्स्ट-डे, फर्स्ट शो देखने की होड़ लगी है।

फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर फैंस ने अपने रिएक्शन भी शेयर करना शुरु कर दिये हैं। सोशल मीडिया जेलर के रिव्यूज से भर चुके हैं। और फैंस की मानें तो रजनीकांत की ये फिल्म एक "ब्लॉकबस्टर एक्शन एंटरटेनर" है।

शानदार क्लाईमैक्स, जबरदस्त रजनीकांत

फिल्म का फर्स्ट हॉफ एक्शन और जबरदस्त डायलॉगबाजी से भरपूर है। वहीं, क्लाईमैक्स को लेकर फैंस का कहना है कि ये किसी भी भारतीय फिल्म का बेस्ट क्लाईमैक्स है। जेलर को तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा- "जेलर ने निश्चित रूप से सुपर हिट है। इंटरवल सीन ने फिल्म को अगले स्तर पर पहुंचा दिया। यह @Nelsondilpkumar की वापसी का प्रतीक है। Thalaivan की स्क्रीन उपस्थिति एक अलग आभा लाती है और यह रजनीकांत के सभी फैंस के लिए जश्न का समय है।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- "जेलर का पहला भाग अच्छा है! हालांकि एक नियमित कहानी और धीमी गति के बावजूद, फिल्म अब तक बोर नहीं करती है और कॉमेडी के साथ-साथ अब तक कुछ अच्छे एक्शन सीन्स हैं, जो काम करते हैं। रजनीकांत शानदार हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth jailer rajnikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X