इफ्फी का उद्घाटन करेंगे सुपरस्टार रजनीकांत

वाघ ने आईएएनएस को बताया, "हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है और उनकी तरफ से जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका शामिल होना समारोह के लिए गौरव की बात होगी।"
रजनीकांत (62) अपनी फिल्मों में निभाई गई भूमिकाओं के लिए भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों में गिने जाते हैं। पिछले दिनों अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का एक गीत उन्हें समर्पित किया था।
रजनी की हालिया फिल्म 'एंथीरान' की शूटिंग भी गोवा में हुई थी, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय उनकी सह-कलाकार थीं। वाघ ने कहा कि ईएसजी अक्टूबर के अंत तक रजनीकांत के जवाब की प्रतीक्षा करने के लिए तैयार है। महोत्सव 20 नवंबर से शुरू होने वाला है।
गोवा 2004 से हर साल इफ्फी का आयोजन करता आ रहा है। बीते साल अभिनेता अक्षय कुमार महोत्सव के मुख्य अतिथि थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications