रजनीकांत की बिगड़ी तबियत, देर रात अस्पताल में किया गया भर्ती, जानें अब कैसी है हालत...

Rajinikanth hospitalized: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार की तबियत ठीक नहीं है। उन्हें देर रात चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोर्स की माने तो रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया है।
चेन्नई पुलिस के अनुसार रजनीकांत को देर रात पेट में काफी तेज दर्द उठा था। इसी वजह से उन्हें बिना देर किए अस्पताल लेकर आया गया। वहीं अस्पताल के सूत्रों ने ANI को बताया है कि अब एक्टर का हालत में सुधार है।
एक्टर की पत्नी ने दी हेल्थ अपडेट
रजनीकांत की पत्नी लता ने भी एक न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने रजनीकांत की तबियत के बारे में खुलासा किया है। लता ज्यादा बात नहीं करती हैं वह बस यही कहती हैं कि सब ठीक है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने साल 2016 में सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। जिसके बाद उनके शरीर में स्वास्थ्य से संबंधी दिक्कतें होने लगीं। इसी कारण से वह अब फिल्में कम ही करते है। पिछले साल ही उनकी फिल्म जेलर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ग्लोबली 600 करोड़ का बिजनेस किया था।
10 अक्तूबर को आने वाली है रजनीकांत की ये फिल्म
आपको बता दें कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म है वेट्टाइयां जो 10 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। बता दें कि टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शन ने बनाया है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार तो फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











