रजनीकांत से होंगे डिस्ट्रीब्यूटर्स खुश, करेंगे उनके नुकसान की भरपाई

rajinikanth
जहां रजनीकांत का नाम आ जाता है वहां कोई भी मुसीबत नहीं आ सकती। साउथ में भगवान माने जाने वाले रजनीकांत का नाम ही काफी है एक फिल्म को हिट कराने के लिए। वह चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या और दमाद धनुष को बहुत बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है।

दरअसल हाल में ही धनुष की फिल्म 3 पर्दे पर आई थी जिसके गाने ने पूरे वर्ल्ड में धमाल मचाया था। लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर बुरा रहा। सूत्रों की माने तो अब इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अपनी नाराज़गी जता रहे हैं क्योंकि उन्होंने इसमें अपने छह करोड़ इनवेस्ट किया है।

जब सुपरस्टार रजनीकांत को अपनी बेटी पर आई इस मुसीबत का पता चला तो वह बेहद दुखी हो गए। और उन्होंने खुद डिस्ट्रीब्यूटरों के नुकसान की भरपाई करने का फैसला लिया।

इसतरह से ऐश्वर्या और धनुष बहुत बड़ी मुसीबत से बच गए। ऐसा पहला बार नहीं है जब रजनीकांत किसी फिल्म के पिट जाने पर पैसे दिये हो। इससे पहले भी फिल्म कुसेलन के फ्लॉप होने के बाद साउथ के इस भगवान ने डिस्ट्रीब्यूटरों को पैसा दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X