..................... Rajinikanth Health Update shared by doctors Swelling in Major Blood Vessel appeared - Hindi Filmibeat

Rajinikanth की सेहत को लेकर अब डॉक्टर्स ने दिया नया अपडेट, बताया इस वजह से डालना पड़ा स्टेंट वरना...

Rajinikanth

Rajinikanth Health Update: रजनीकांत जब हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए तो उनके फैंस परेशान हो गए। मेगास्टार की तबीयत का हाल हर कोई जानना चाह रहा है और इस बीच एक्टर से जुड़ा हेल्थ अपडेट हाल ही में डॉक्टर्स ने दिया और बताया कि उनका तबीयत कैसी थी।

रजनीकांत को सोमवार शाम चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि असल में एक्टर को क्या हुआ है और वो ठीक हैं या नहीं। आज, अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत की सेहत पर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

अपोलो अस्पताल ने अपने बयान में बताया है कि सोमवार शाम को रजनीकांत को क्यों भर्ती कराया गया। बयान में बताया गया है कि रजनीकांत के दिल से निकलने वाली सबसे अहम ब्लड वेसल में सूजन आ गई थी। हालांकि, अब उनकी हालत बेहतर है और एक्टर को अगले दो दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।

Rajinikanth की सेहत पर डॉक्टर्स ने दिया बयान

ऑफिशियल बयान में कहा गया है, "रजनीकांत को 30 सितंबर 2024 को ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दिल से निकलने वाली मेन ब्लड वेसल (महाधमनी) में सूजन थी, जिसका इलाज एक नॉन सर्जिकल तरीका, ट्रांसकैथेथर से किया गया था। सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. साई सतीश ने महाधमनी में एक स्टेंट लगाया, जिससे सूजन पूरी तरह से बंद हो गई। हम उनके शुभचिंतकों और फैंस को बताना चाहेंगे कि प्रोसेस प्लानिंग के हिसाब से ही हुई। रजनीकांत की हालत स्थिर है और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्हें दो दिन में घर आ जाना चाहिए।"

Rajinikanth की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत कुछ दिनों पहले नागार्जुन के साथ अपनी हाई-ऑक्टेन फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे थे और सेट से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। कथित तौर पर, नागार्जुन फिल्म में खलनायक की भूमिका में होंगे। इसके बाद रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन हैं। 20 सितंबर को चेन्नई में एक बड़े प्रोग्राम में फिल्म का प्रीव्यू जारी किया गया। इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी तीन दशक बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X