चक्कर आने के बाद रजनीकांत की हुई ब्रेन सर्जरी, यह बीमारी बनी बड़ी वजह, जानिए डिटेल
हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है। साउथ सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की हाल ही में सर्जरी हुई है। अभिनेता रजनीकांत की सेहत कई दिन से खराब चल रही थी। उनकी खराब तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने उनकी सर्जरी करने का फैसला किया।
सर्जरी की खबर सामने आने के बाद फैंस रजनीकांत के जल्द ठीक होकर घर आने की कामना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि कई दिनों से इस पर सस्पेंस बना था कि आखिर उनकी सर्जरी की वजह क्या है?

वहीं अब शुक्रवार को अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन के जरिए रजनीकांत के सेहत के संबंध में जानकारी साझा की है। अस्पताल के अनुसार रजनीकांत को 28 अक्टूबर को चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांत के मस्तिष्क में खून की आपूर्ति को बहाल करने के लिए डॉक्टर ने सर्जरी करने का फैसला लिया।

रजनीकांत को सीएआर सर्जरी कराने की सलाह
कावेरी अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टरों के पैनल ने रजनीकांत के सेहत का पूरी तरह से जांच- पड़ताल की है। इसके बाद रजनीकांत को सीएआर सर्जरी कराने की सलाह दी गई । अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविंदनसेल्वराज ने अपने बुलेटिन में यह कहा कि प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी की गई है। रजनीकांत ठीक हो रहे हैं। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से घर जाने की मंजूरी भी मिल जाएगी।

अन्नात्थे भी 4 नवंबर को दिवाली पर रिलीज
सीएआर सर्जरी के बारे में बात की जाए तो इसके जरिए दिमाग के भीतर रक्त की प्रक्रिया को बहाल किया जाता है। सीएआर का मतलब है कैरोटिड आर्टरी। बता दें कि इसके लिए कोई बड़ी खतरनाक सर्जरी रजनीकांत की नहीं की गई है। शुक्रवार को इस सर्जरी को पूरा किया गया। आपको याद दिला दें कि 25 अक्टूबर को रजनीकांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं जल्द ही रजनीकांत की फिल्म अन्नात्थेभी 4 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

रजनीकांत की सेहत में सुधार
इससे पहले ही रजनीकांत अस्पताल से घर वापसी कर सकते हैं। रजनीकांत 70 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ ही साउथ सिनेमा के नंबर 1 सुपरस्टार के पद पर भी कायम हैं। कई बार रजनीकांत अपनी सेहत को लेकर अस्पताल और विदेश जा चुके हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने भी मीडिया में यह जानकारी दी है कि फैंस के लिए चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications