एक्टिंग से बोर हो गये थे रजनीकांत, अमिताभ ने रोका!

ये एक फोटो एनिमेशन फिल्म है जिसमें रजनीकांत और दीपिका पादुकोम ने मुख्य भूमिका निभाई है। रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान रजनीकांत के करीब दोस्त अमिताभ बच्चन भी वहां पर मौजूद थे। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। इसके अलावा भी हिंदी फिल्म जगत के कई बड़े बड़े फिल्म निर्माता और अभिनेता रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर को देखने और रजनीकांत की बेटी को बधाई देने पहुंचे थे।
सौंदर्या ने कैसे मनाया रजनीकांत को गाने के लिए!
ईवेंट के दौरान अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत से जुड़ी अपनी कुछ यादों को बांटा और बताया कि कुछ समय पहले जब रजनीकांत अपनी फिल्म रोबोट की शूटिंग कर रहे थे तो वो अमिताभ से मिले और उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा कि वो बहुत बोर हो गये हैं। इसपर अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को जवाब दिया कि आप एक्टिंग करना मत छोड़ियेगा। भले ही आप बोर क्यों ना हो जाएं। अमिताभ ने कहा कि एक वो दिन था और एक आज का दिन है। उस दिन के बाद रजनीकांत वापस गये और वापस कोच्चेादाईयां जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट के साथ लौटे हैं। तो भला इन्हें क्या कहा जाए और कैसे तारीफ की जाए।
अमिताभ बच्चन ने कहा सौंदर्या ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। सौंदर्या ने ये साबित कर दिया कि हमारी इंडस्ट्री में महिलाएं कितना आगे हैं और महिलाएं आज हर एक क्षेत्र में मर्दों को पीछे छोड़ रही हैं। सौंदर्या पर रजनीकांत जी को गर्व होना चाहिए। अपने पिता को सौंदर्या ने बहुत ही गौरानंवित किया है और रजनीकांत के साथ साथ सौंदर्या पर हम सभी को गर्व है। सौंदर्या ने भी अमिताभ बच्चन के गले लगकर उन्हें धन्यवाद दिया। अमिताभ के अलावा शेखर कपूर ने भी सौंदर्या की बहुत तारीफ की और कहा कि सौंदर्या पर हम सभी को गर्व है। सौंदर्या ने जो कर दिखाया है वो कोई और नहीं कर सकता था।
Did You Know- कोच्चेदाईयां में एक गाने में रजनीकांत की आवाज का प्रयोग किया गया है। उस गाने में आवाज देने के लिए सौंदर्या ने बिना रजनीकांत को बताए उन्हें ए आर रहमान के स्टूडियों में भेज दिया और वहीं पर ए आर रहमान के कहने पर रजनीकांत ने गाने को अपनी आवाज दी।


Click it and Unblock the Notifications











