फिल्म Jailer को लेकर लगा रजनीकांत को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी अपना नया आदेश

Jailer

Jailer: कभी कभी फिल्में रिलीज होने से पहले विवादों में आती हैं तो कभी कभी फिल्में रिलीज होने के बाद विवादों में और कानूनी चीजों में फंसते नजर आती हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी ऐसी ही हुआ जब फिल्म जेलर (Jailer) को लेकर हाईकोर्ट ने नया ऑर्डर दे दिया। इस ऑर्डर के बाद चीजें फिल्म को लेकर विवाद शुरु हो गया है।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर-

इस वक्त तो हालिया रिलीज रजनीकांत की जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। फैंस ने फिल्म को बहुत पसंद किया और जमकर प्यार दिया। 'जेलर' से रजनीकांत ने दो सालों के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमबैक किया है।

फिल्म जेलर को लेकर हार्टकोर्ट का ऑर्डर-

अब फिल्म विवादों में भी आ गई है। दरअसल, फिल्म के एक सीन में कॉन्ट्रैक्ट किलर को आरसीबी की जर्सी में दिखाया गया था। इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। अब इस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायाल ने फिल्म के मेकर्स से एक सितंबर तक उस सीन से जर्सी को हटाने के लिए कहा है।

सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर मुकदमे में पहली सुनवाई के बाद प्रतिवादियों ने वादी से संपर्क किया था और फिल्म में आरसीबी जर्सी के सीन पर जो विवाद है उसका समाधान निकाल लिया गया था।

वहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि प्रतिवादी यह सुनिश्चित करेंगे कि एक सितंबर, 2023 के बाद, कोई भी थिएटर किसी भी रूप में आरसीबी जर्सी का प्रदर्शन नहीं करेगा। जहां तक टेलीविजन, सैटेलाइट या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सवाल है, रिलीज से पहले फिल्म का बदला हुआ संस्करण प्रसारित/प्रसारित किया जाएगा।

जर्सी को लेकर ऐसे शुरु हुआ पूरा मामला-

बता दें कि हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को इस बारे में पता चला कि फिल्म जेलर में एक दृश्य था जिसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर आरसीबी की जर्सी पहने हुए एक महिला के बारे में अपमानजनक बयान दे रहा है। तो इस पर आपत्ति जताते हुए ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर गुहार लगाई थी कि इससे ब्रांड की छवि खराब होने और प्रायोजकों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर कल्केशन किया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्तों से ज्यादा हो गया है लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है।

More from Filmibeat

Read more about: jailer rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X