कोचादाइया तोड़ेगी रजनीकांत की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड!
चेन्नई के सबसे ज्यादा चलने वाले मल्टीप्लेक्सेस में से एक मायाजाल में कोचादाइयां के कुल 100 शो रखे गये हैं। इस मल्टीप्लेक्स में कुल 16 स्क्रीन हैं। सभी स्क्रीन्स को मिलाकर कोचादाइयां के 100 शो रखे जाएंगे। इस मल्टीप्लेक्स के मैनेजर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है जब रजनी की एंथीरन रिलीज हुई थी तो उस समय हमने पूरे सप्ताह के दौरान कुल 90 शो रखे थे। अब चूंकि कोचादाईयां इतनी अलग और स्पेशल फिल्म है तो इसके शो की संख्या हमने बढ़ाकर 100 कर दी है। फिल्म की रिलीज के बाद जैसे जैसे दर्शकों की संख्या का अंदाजा होगा वैसे वैसे हम शो की संख्या घटाएंगे या बढ़ाएंगे।
सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में कोचादाइयां को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए सिर्फ रजनीकांत के फैंस ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ के फैंस भी काफी उत्साहित हैं। कुछ सनेमाहॉलों के प्रतिनिधियों का मानना है कि शुरुआती वीकेंड के लगभग सारे टिकट बिक चुके हैं और संभावना है कि रिलीज के दिन कोचादाईयां नये रिकॉर्ड कायम करे।
कोचादाइयां भारत की पहली फोटो रियलिस्टिक 3ड एनिमेटेड फिल्म है। देश भर में करीब 6000 स्क्रीन्स पर ये फिल्म दिखाई जाएगी। रजनीकांत के फैंस मिलकर उनकी फिल्म की रिलीज के दिन जश्न मनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












