नसीरूद्दीन हैं रजनीकांत के किरदार में, रजनीकांत के फैन्स हैं नाराज

यह तो आप भी जानते हैं कि यह फिल्म द डर्टी पिक्चर साउथ कि सेक्सी ब्यूटी सिल्क स्मिता के जीवन पर अधारित है, इनका किरदार विद्या बालन निभा रही हैं। इस फिल्म में नसीरूद्दीन उनके प्रेमी की भूमिका में नज़र आएंगे। जो इसमें एक सुपरस्टार बने हैं और सिल्क स्मिता पर फिदा हो जाता है।
इस फिल्म में नसीर का किरदार, डांस करने का तरीका और अदाकारी सब रजनीकांत से ही मेल खा रही है। इतना ही नहीं उनके गेटअप को भी नसीर के किरदार में डाला गया है। इस फिल्म में नसीर और विद्या के बीच कुछ बोल्ड सीन भी है जो कहीं ना कहीं रजनी के छवि को खराब कर रही है।
अब रजनी के फैन्स चाहते हैं कि फिल्म में नसीर के किरदार में बदलाव कर दिया जाए काफी समानता होने के कारण वो इस फिल्म से खासे नाराज हो चुके हैं। रजनीकांत के फैन्स ने साफ फिल्म के निर्माताओं को कहा है कि यदि इस फिल्म से रजनीकांत की छवि खराब हो ती है तो इसका परिणाम बहुत खराब हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











