72 की उम्र में इस हालत में दिखे रजनीकांत, जहां बिकिनी में पड़ी रहती हैं हीरोइनें वहां सुपरस्टार...

मेगास्टार रजनीकांत, जो अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' की तैयारी कर रहे हैं, फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में रजनीकांत सिंपल लुक में नजर आए रहे है। उन्होंने रेड कलर की टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए है। उन्हें समुद्री बीच पर नंगे पैर हवा का आनंद लेते देखा जा सकता है।
कुछ दिन पहले, ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने छुट्टियों पर जाने के लिए तैयार मेगास्टार की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया था, 'सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई से मालदीव जा रहे हैं।' रजनीकांत ने अपनी आने वाली फिल्मों 'जेलर' और 'लाल सलाम' की शूटिंग पूरी कर ली है।
'लाल सलाम' का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या द्वारा किया गया है, और एक्टर फिल्म में मोइदीन भाई के रूप में एक कैमियो भूमिका में दिखाई देंगे, जिसका लुक पहले ही अनावरण किया जा चुका है।आपको बता दें कि रजनीकांत की आगामी फिल्म जेलर के नये गाने 'हुकुम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गाने का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें रजनीकांत अपने अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं, वह शानदार एक्शन करते भी दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की डेट नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे फिल्म का प्रमोशन तेज किया जा रहा है। हाल ही में, उनकी फिल्म जेलर का गाना 'कावाला' रिलीज किया गया था। अब नये गाने 'हुकुम' का टीजर जारी किया गया है जो कि जल्द रिलीज होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications