..................... RajiniKanth | Dhanush | 3 | RajiniKanth is not paying | रजनीकांत | धनुष 3 | रजनीकांत पे नहीं कर रहे हैं - Hindi Filmibeat

मैं अपने नुकसान की भरपाई खुद कर सकता हूं: धनुष

dhanush
धनुष उनके ससुर और जाने माने अभिनेता रजनीकांत के 3 फिल्म में हुए नुकसान की भरपाई करने की खबरों से परेशान हैं। कहा जा रहा है कि धनुष के निर्देशन में बनी 3 से तेलुगू वितरकों को काफी नुकसान हुआ है और रजनीकांत इसकी भरपाई कर रहे हैं।

धनुष अपने गीत 'कोलावरी डी' से लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से विवाह किया है। उन्होंने कहा, मैं उन कहानियों को कैसे पसंद कर सकता हूं, जो सिर्फ इसलिए बनाई गई हैं कि मैंने एक खास व्यक्ति की बेटी से विवाह किया है।

धनुष ने कहा, फिल्म 3 में कोई नुकसान नहीं हुआ है और यदि कोई नुकसान हुआ है और उसके लिए मुआवजा दिया जाना है तो भगवान ने मुझे इस लायक बनाया है। मैं अपनी वित्तीय देनदारियां खुद संभाल सकता हूं। आपका धन्यवाद। फिल्म 3 का हिंदी संस्करण अगले महीने प्रदर्शित होगा। इसमें कमल हासन की बेटी श्रुति ने भी अभिनय किया है। श्रुति अभी बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं।

सूत्रों की माने तो इस फिल्म को फिर से एडीट किया जा रहा है। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि 3 अपनी अधिक लम्बाई के कारण तमिल और तेलुगू बॉक्सऑफिस पर अच्छा व्यावसाय नहीं कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X