ऐश्वर्या को आवाज देगी रजनीकांत की बेटी
बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय तमिल फिल्म एंधिरन में रजनीकांत के साथ पहली बार काम कर रही है। इस फिल्म में काम करने के लिए ऐश्वर्या ने छ करोड़ रूपए लिए है। फिल्म में ऐश्वर्या की आवाज रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत देने वाली है।
वहीं मणिरत्नम की फिल्म रावण के तमिल वर्जन में भी ऐश्वर्या रजनीकांत ही आवाज देंगी। यह फिल्म कई भाषाओं में बन रही है। फिल्म के तमिल वर्जन में ऐश के हीरो छियान विकम है और हिंदी वर्जन में अभिषेक बच्चन है। कहा जा रहा है कि फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है।
फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।
भले ही लोग कह रहे हो कि ऐश्वर्या के दिन लद गए, लेकिन अभी उनकी कई बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने वाली है।
abhishek bachchan aishwarya rai अभिषेक बच्चन एंधिरन ऐश्वर्या राय बालीवुड रजनीकांत bollywood endhiran rajinikanth shankar


Click it and Unblock the Notifications