Coolie फिल्म के लिए Aamir Khan वसूल रहे भारी-भरकम फीस, एक मिनट की कमाई एक करोड़ से भी ज्यादा!

Rajinikanth

Aamir Khan Fees In Coolie: साउथ के थलाइवा रजनीकांत एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'कूली', डायरेक्टर लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में 14 अगस्त को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन फिल्म का टकराव 'वार 2' से होगा।

'कुली' में इस बार सिर्फ रजनीकांत का नाम ही चर्चा में नहीं है, बल्कि इसकी ऑल-इंडिया स्टारकास्ट और भारी-भरकम फीस भी सुर्खियों में है। जी हां, 'कूली' में अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम शामिल हैं, जिससे फिल्म का क्रेज और बढ़ गया है।

तमिल - रजनीकांत (मुख्य भूमिका)

तेलुगु - नागार्जुन (खतरनाक विलेन साइमन)

मलयालम - सौबिन शाहिर

कन्नड़ - उपेंद्र

हिंदी - आमिर खान (स्पेशल कैमियो)

आमिर खान का 'दाहा' नाम का कैरेक्टर ग्रे शेड में होगा और उनके किरदार को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है।

15 मिनट में 20 करोड़ की कमाई

खबरों के मुताबिक, आमिर खान का स्क्रीन टाइम महज 15 मिनट का है, लेकिन इसके लिए उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर उनके हर मिनट की कीमत लगभग 1.33 करोड़ रुपये बैठती है।

रजनीकांत और डायरेक्टर की मोटी फीस

रजनीकांत ने शुरू में 120 करोड़ फीस तय की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया। डायरेक्टर लोकेश कनगराज को इस प्रोजेक्ट के लिए 50 करोड़ रुपये मिले।

बाकी स्टार्स की फीस भी कम नहीं

नागार्जुन - 10 करोड़ रुपये

उपेंद्र - 5 करोड़ रुपये

सत्यराज - 5 करोड़ रुपये

श्रुति हासन - 4 करोड़ रुपये

सिर्फ कास्ट की फीस ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है, जो किसी भी इंडियन फिल्म के लिए बहुत बड़ा बजट है।

बॉक्स ऑफिस पर नजरें

इतनी महंगी स्टारकास्ट के साथ 'कूली' को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करनी होगी, वरना लागत निकालना मुश्किल होगा। अब फैंस को इंतजार है 14 अगस्त का, जब रजनीकांत और आमिर खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X