अब भगवान भी फरहान के लिए देखेंगे भाग मिल्खा भाग...
12 जुलाई को जहां पर्दे पर भाग मिल्खा भाग ने रिलीज होकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं वहीं इस फिल्म के प्रति सुपरस्टार्स में भी खलबली मच गयी है। तमिल सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले अभिनेता रजनीकांत का भी ध्यान फिल्म के ट्रेलर और फिल्म के रीव्यू पर गया है जिसके कारण वह बहुत ज्यादा उत्सुक हैं इस फिल्म को देखने के लिए तो वहीं सुपरस्टार चिंरजीवी को भी फिल्म के ट्रेलर काफी पसंद आये हैं और वो भी फिल्म देखने के लिए काफी बेताब हैं।
रजनीकांत और चिंरजीवी दोनों ने फिल्म में बढि़या काम के लिए फरहान को फोन करके बधाई दी है। सुनने में यह भी आया है कि रजनीकांत और चिंरजीवी दोनों के लिए ही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की जायेगी। हो सकता है कि स्पेशल स्क्रीनिंग इसी वीकेंड पर हो। हालांकि फिल्म के पहले स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी थी लेकिन एक बार फिर से राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अपने रजनी सर और सुपर स्टार चिंरजीव के लिए कर सकते हैं।
गौरतलब है कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की है और लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि फरहान अख्तर के एक्टिंग औऱ राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन से सजी फिल्म भाग मिल्खा भाग ने अमेरिका में रिलीज होने के 6 दिन में ही 6 लाख 47 हजार डॉलर की कमाई कर ली, जो कि हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी बात है।
आईये आपको बताते हैं भाग मिल्खा भाग के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











