अब तो भगवान ने भी कह दिया कि छोड़ दो सिगरेट...

आप चौंक गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं तमिल सुपर स्टार रजनीकांत की जिन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि प्लीज, जैसे भी करके वो सिगरेट की बुरी लत को छोड़ दें। यह आदत बहुत बुरी है और उनकी बीमारी का कारण यह सिगरेट ही है। जिसकी वजह से वो पिछले दिनों काफी बीमार रहे। रजनीकांत ने खुद स्वीकारा कि वो चाहकर भी सिगरेट छोड़ नहीं पाये जिसके कारण उन्हें शारीरिक इतना कष्ट झेलना पड़ रहा है। रजनीकांत ने यह बात अपने जन्मदिन के मौके पर यानी 12 दिसंबर को कही जिसदिन उनका 63वां जन्मदिन था।

आपको याद होगा कि सुपरस्टार रजनीकांत का एक अपना ही सिगरेट पीने का स्टाइल है जिसे देखने के लिए लोग दस बार उनकी फिल्में देखा करते हैं। जिस फिल्म में उनका सिगरेट सीन नहीं होता लोग उस फिल्म के निर्माता को बुरी तरह कोसते हैं इसलिए कोई भी निर्माता ऐसी हिमाकत नहीं करता है।

गौरतलब है कि पिछले साल रजनीकांत की हालत बहुत खराब हो गयी थी। उनकी किडनी और लीवर में बहुत परेशानी हो चुकी थी। हालत बिगड़ती जा रही थी कि तभी वो सिंगापुर चले गये और वहां जाकर इलाज करवाया तब जाकर रजनीकांत सही-सलामत वापस घर आये।

वैसे रजनीकांत की हर चीज को लोग पत्थर की लकीर मानते हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कितने लोग रजनीकांत की बात मानकर सिगरेट की बुरी आदत छोड़ते हैं अगर ऐसा हुआ था तो वाकई में यह एक बड़ी खबर होगी। CBSE के कोर्स में 'रजनीकांत'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X