रजनीकांत ने किया शाहरूख का सपना पूरा

शाहरूख ने बड़े ही भावुक शब्दों में रजनीकांत को धन्यवाद कहते हुए लिखते हैं कि सचमुच रजनीकांत जी मेरे लिए भगवान की तरह आए और रॉ वन के अधूरे काम को पूरा कर दिया, मैं इसके लिए सौदर्या को भी धन्यवाद देता हूं। रजनी जी के आशिर्वाद से ही रॉ वन का काम हो पाया है, मैं उनके पूरे परिवार के लिए शुभकामना करता हूं।
हम आपको बता दें कि पहले इस फिल्म में रजनीकांत के भाग की शूटिंग हैदरबाद में होने वाली थी लेकिन शूटिंग वाली जगह चेंज कर दी गयी जिसके कारण रजनीकांत मुम्बई आए थे, और इस फिल्म को फिर सुभाष घई के स्टूडियो विसलिंग वुड्स में फिल्माया गया।
हम आपको बता दें कि रॉ वन फिल्म दिपावली के दिन ही पर्दे पर आएगी, इस फिल्म का सारा काम खत्म हो चुका था बस इंतजार था रजनीकांत के आने का अब रजनीकांत ने भी इस फिल्म के लिए अपना काम पूरा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











