..................... रजनीकांत 31 दिसंबर को करेंगे राजनैतिक पार्टी की शुरुआत Rajinikanth announced his Political party will start on 31 December - Hindi Filmibeat

रजनीकांत 31 दिसंबर को करेंगे राजनैतिक पार्टी की शुरुआत, बोले 'जाति धर्म से ऊपर उठकर काम करेगी पार्टी'

कुछ समय से लगातार देखा जा रहा है कि कई फिल्मस्टार्स अब राजनीति की तरफ रुख कर रहे हैं और इनमें से एक और नाम जुड़ने वाला है। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत की। काफी समय से खबरें चल रहीं थीं कि रजनीकांत अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने वाले हैं लेकिन इसकी घोषणा नहीं हो रही थी। लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

पता चला है कि रजनीकांत 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और वर्षों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए इसे जनवरी में लॉन्च करेंगे। इस बात का खुलासा खुद सुपरस्टार ने किया है।

rajinikanth, रजनीकांत

इस बात का ऐलान उन्होने रजनी मक्कल मंद्रम के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के एक दिन बाद ही कर डाली है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि अभिनेता अपनी पार्टी की मुख्य योजनाओं की बात भी काफी जल्दी करने वाले हैं।

इस बात की खबर सामने आने के फैंस रजनीकांत के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और इंतजार कर रहे हैं कि किस दिन ये पार्टी जमीन पर उतरेगी। रजनीकांत के ने अपनी पार्टी की मंशा पहले ही साफ कर दी है और कहा है कि उनकी पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर हर एक के लिए काम करेगी।

अब देखना ये है कि कितनी धूमधाम से राजनीकांत की पार्टी का ऐलान होता है और वो इस चुनाव किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X