अलग अंदाज में शुरू हुआ 2.0 का प्रमोशन..देखते रह जाएंगे आप

रजनीकांत और अक्षय कुमार 2.0 फिल्म का प्रमोशन 100 फीट ऊंचा हॉट एयर बैलून के साथ किया गया।

By Shweta

अक्षय कुमार और रजनीकांत की अगली फिल्म 2.0 का प्रमोशन आखिरकार शुरू हो गया है और बेहद खास अंदाज में शुरू हुआ। जी हां जैसा की रजनीकांत अपनी अलग तरह के प्रमोशन के लिए जाने जाते हैं। कबाली के समय भी वो प्लेन पर कबाली प्रिंट कर अलग ही तरीके के प्रमोशन का नमूना दिखाया था और अब फिर वो कुछ ऐसा ही 2.0 के प्रमोशन के लिए करने जा रहे हैं लेकिन बस अंतर इतना होगा कि इस बार प्लेन नहीं होगा।

[सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. 6 दिन.. और 50 प्रतिशत नीचे गिरा कलेक्शन! ]

जी हां इस बार रजनीकांत हॉट एयर बैलून के माध्यम से फिल्म का प्रमोशन करेंगे। दरअसल फिल्म 100 फीट लंबे एयर बैलून पर रजनीकांत और अक्षय कुमार का 2.0 का लुक प्रिंट किया गया है। जाहिर है प्रमोशन का इससे बेहतरीन तरीका कुछ हो ही नहीं सकता।इसे आज लॉस एंजेल्स के पॉपुलर हॉलीवुड लैंडमार्क के पास हवा में छोड़कर टेस्ट किया गया।

rajinikanth-and-akshay-kumar-starrer-2-0-movie-promotion-started-with-with-100-ft-hot-air-balloon

2.0 आज तक भारत की सबसे महंग फिल्म है। फिल्म का बजट 400 करोड़ से भी अधिक है और फिल्म में 17 साल बाद अक्षय कुमार विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

आप इस तस्वीर को ही देखकर समझ सकते हैं कि ये कितना शानदार होगा। रजनीकांत हमेशा से अपनी फिल्मों की अलग तरह की प्रमोशन स्ट्रेटजी के लिए जाने जाते हैं। आपको साथ ही ये भी बता दें कि ये हॉट एयर बैलून पूरी दुनिया के चक्कर काटेगा और लॉस एंजेल्स के पॉपुलर हॉलीवुड लैंडमार्क के उपर से पास करेगा।

ये रही हॉट एयर बैलून की एक और तस्वीर जिसे देखकर आप अंदाजा लगा लेंगे कि ये कितना विशालकाय है और ये प्रमोशन का कितना अलग अंदाज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X