फिर बढ़ी 2.O की रिलीज डेट..अप्रैल में नहीं अब इस महीने रिलीज होगी फिल्म

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत और हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 आए दिन खबरों में छाई रहती है। इसके पीछे कारण है इस फिल्म के रिलीज के डेट कको हर थोड़े दिन आगे कर देना। आपको बता दे कि एक ओर जहां इस फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के निर्देशक इस फिल्म को आगे पीछे कर रहे है।

आपको बता दें कि ये फिल्म एक एक करके चौथी बार आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म 2.0 को अप्रैल में रिलीज करने की खबरे आ रही थी लेकिन एक बार फिर से चर्चा है कि फिल्म अप्रैल में नहीं बल्कि अब जून 2018 में रिलीज होगी। इसके पहले इस फिल्म को रिलीज करने के लिए 26 जनवरी का दिन तय किया गया था लेकिन इस दिन अक्षय कुमार की ही फिल्म पैडमैन रिलीज हो रही थी।

akshay kumar, rajinikanth, अक्षय कुमार, रजनीकांत

जिस कारण फिल्म को आगे बढ़ाना पड़ा। बाद में पैडमैन भी इस तारीख को रिलीज नहीं हुई क्योंकि पद्मावत के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार से फिल्म को आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी। हाल ही में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबित इन दोनो बड़े स्टार्स की ये फिल्म इसी साल जून में या अगस्त में रिलीज होगी।

इसके पहले फिल्म के लिए कोई भी अच्छी डेट नजर नहीं आ रही है। आपको बता दें कि लगातार इस फिल्म का आगे बढ़ना साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनो के लिए एक बड़ी खबर है। इसके साथ फिल्म के निर्देशक शंकर ने ये ऐलान भी किया था कि बहुत जल्द ही हैदराबाद में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया जाएगा।

इसके बाद उन्होने बोला कि फिल्म के टीजर के साथ साथ इसकी ऑफिसियल रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी जाएगी। बता दें कि साउथ इंड्स्ट्री की बात करें तो उस मायने में ये फिल्म काफी बड़े बजट की है। फिल्म को बनाने में करीब 450 करोड़ रुपए का खर्चा आया है।

इसके चलते फिल्म मेकर्स किसी भी तरह का कोई रिश्क नहीं लेना चाह रहे है। फिल्म के लिए लोगो में इतना उत्साह है कि लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे है। जब रजनीकांत की फिल्म रोबोट आई थी तो लोगों ने इसको काफी प्यार दिया था।

उसी तरह की टेक्नॉलॉजी में बनने वाली ये फिल्म भी लोगों के दिलों पर राज कर सकती है। इसके पीछे दो कारण है। दरअसल इस बार अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा होगे। अक्षय कुमार की फैम फॉलोविंग का असर भी इस फिल्म की कमाई पर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X