Alert..रजनीकांत और अक्षय कुमार ..400 करोड़ की भरपाई के लिए तैयार..लेकिन कैसे..
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर बिग बजट फिल्म 2.0 की शूटिंग अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। इस साल की यह बेहद खास फिल्म है।
साल शुरू होते ही बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक केवल अक्षय कुमार ही छाए हुए हैं। टॉयलेट -एक प्रेम कथा की शूटिंग खत्म होने के बाद खबर आयी है कि रजनीकांत और अक्षय स्टारर 2.0 की शूटिंग भी अपने अंतिम चरण में चल रही है।
इस मेगा बजट के निर्देशक शंकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी शेयर की है। इस फ़िल्म की शूटिंग का पूरा काम खत्म हो चुका है। केवल एक सांग और कुछ लास्ट मिनट के काम बकाया है। इसे भी जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश की जायगी।

गौरतलब है कि 2.0 साल 2010 में रिलीज हुई रोबोट का दूसरा भाग है। अक्षय इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आयेंगे। इस फ़िल्म में वह डॉ रिचर्ड की भूमिका में हैं जो एक एक्सपेरिमेंटल का शिकार हो जाते हैं। यह फिल्म इस साल दीवाली पर तमिल तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
रजनीकांत और अक्षय कुमार आपके लिए साथ मिलकर एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज लेकर आरहे हैं । आखिर क्यों यह फ़िल्म बन जायेगी इस साल की सुपर ब्लॉकबस्टर यहाँ देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications