रजनीकांत की आने वाली फिल्म का लखनऊ से होगा खास कनेक्शन!
अक्षय कुमार और रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 का स्पेशल गाना लखनऊ में शूट होगा।
अक्षय कुमार और रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 का फर्स्ट लुक तो आपने देख ही लिया होगा। वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए एक स्पेशल गाना शूट करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ये स्पेशल गाना और कहीं नहीं, बल्कि लखनऊ में शूट किया जाएगा।

लखनऊ इस गाने को शूट करने के लिए फेवरिट जगह मानी गई है और वहां की सरकार का रवैया भी काफी फ्रेंडली है। बताया जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार, एमी जैक्सन के साथ फिल्म की बाकी टीम वहां पहुंचेगी और फरवरी के पहले सप्ताह में इस गाने की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
#ViralVideo: करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया...डिलीवरी का वीडियो वायरल
वहीं, अभी इस बात की पुष्टि नहीं है कि सुपरस्टार रजनीकांत इस गाने का हिस्सा होंगे या नहीं। गाने की शूटिंग की खबर को पुष्टि देते हुए उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने कहा ''हमें खुशी है कि सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म की शूटिंग यहां होगी। हम इसके लिए पूरा समर्थन देंगे।''


Click it and Unblock the Notifications