अक्षय कुमार VS ऋतिक रोशन.. फिर होगी टक्कर.. 2019 जनवरी रिलीज!
रूस्तम और मोहनजोदड़ो की टक्कर को भला कौन भूल पाया है। खैर ताजा बात करें तो अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की एक बार फिर पोस्टपोंड होने की खबरें तेज़ हैं। सूत्रों की मानें तो अप्रैल तो क्या.. 2.0 फिलहाल 2018 अगस्त में भी रिलीज नहीं हो पाएगी।
'पैडमैन' की शानदार शुरुआत- BOX OFFICE पर बंपर ओपनिंग
दरअसल, फिल्म में काफी वीएफएक्स का काम है.. जिसमें उम्मीद से कहीं ज्यादा समय लग रहा है। इसी वजह से फिल्म टलती जा रही है। बता दें, पहले यह फिल्म 2017 दिवाली पर ही आने वाली थी.. फिर जनवरी, फिर अप्रैल, फिर अगस्त.. और अब 2019 जनवरी की खबरें आ रही हैं।

वहीं बता दें, 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की सुपर 30 ने पहले ही लॉक कर रखा है। लेकिन अब अक्षय कुमार जनवरी में आएंगे.. तो गणतंत्र दिवस वाली छुट्टी में ही आएंगे। लिहाजा, एक बार फिर बॉक्स ऑफिस घमासान हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications