2.0 ट्रेलर- अक्षय कुमार, रजनीकांत का होगा 500 करोड़ी धमाका- जबरदस्त एक्शन फिल्म
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का क्रेज अब फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का ट्रेलर दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब फिल्म को ट्रेलर एक हफ्ता पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा। जाहिर है फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगले हफ्ता उन्हें मिलेगा धमाकेदार एक्शन और वीएफएक्स का डोज़।
धमाकेदार ओपनिंग के साथ ये रिकॉर्ड बनाएगी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान!
पिछली महीने फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के वीएफएक्स को खास पसंद नहीं किया गया, जिसपर 550 करोड़ तक खर्च किया गया है। वहीं, अक्षय कुमार फैंस ने अफसोस जताया कि टीजर में उनके स्टार को काफी कम जगह मिली। लिहाजा, 2.0 मेकर्स ने अब ट्रेलर को ऐसा एडिट किया है, जहां रजनीकांत से ज्यादा अक्षय कुमार को दिखाया गया है।

सूत्रों की मानें तो ट्रेलर में अक्षय कुमार के किरदार को काफी जगह मिली है। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं ए आर रहमान।
2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में वह रजनीकांत से टक्कर लेते दिखेंगे। लंबे समय के बाद अक्षय निगेटिव किरदार में दिखने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री है। जाहिर है अक्षय इस फिल्म से शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
जानें क्या क्या रिकॉर्ड तोड़ सकती है 550 करोड़ की फिल्म 2.0-


Click it and Unblock the Notifications