अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0- फिल्म का 1st Day 1st Show ऐसे हुआ हाउसफुल
Recommended Video

सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 अगले शुक्रवार रिलीज होने वाली है। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। दोनों सितारों की फैंस के बीच कैसी दिवानगी है, इस पर कोई शक नहीं। खासकर दक्षिण में रजनीकांत की फिल्मों के लिए तो फैंस कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।
अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 ने तोड़ा धमाकेदार रिकॉर्ड
लेकिन इस बार दिवानगी की हद दिखी है मुंबई में। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैन क्लब ने मुंबई के सियोन में पीवीआर थियेटर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो बुक कर लिया है। जी हां, एडवांस बुकिंग शुरु होने से पहले ही उन्होंने खास अनुरोध करके पूरा मल्टीप्लेक्स ही बुक कर लिया है.. यानि की तीन स्क्रीन पर फिल्म अभी ही हाउसफुल हो चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग शुरु होने में अभी समय है। ऐसे में दोनों फैन क्लब ने पीवीआर मैनेजमेंट से खास अनुरोध किया और मल्टीप्लेक्स के तीनों स्क्रीन फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए बुक कर लिये। रजनीकांत फैंस की तरफ से यह कदम उठाना हैरान नहीं करता है। लेकिन अक्षय कुमार फैंस इस बार इस दिवानगी का हिस्सा बने हैं। दोनों फैन क्लब गुरुवार को सुबह 6 बजे का शो देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications