अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 ने तोड़ा धमाकेदार रिकॉर्ड- इतने स्क्रीन पर होगी ओपनिंग!

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को तहस नहस करने का फैसला ले लिया है। यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनने को पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2.0 वर्ल्डवाइड 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। यह अब तक भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज़ साबित होगी।

अक्षय कुमार की 2.0- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की इस बड़ी गलती से लिया सबक!

बता दें, अब तक सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और बाहुबली हैं। जहां आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं, बाहुबली 2 को 6800 स्क्रीन नसीब हुए थे। जाहिर है 2.0 भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारत में यह फिल्म 7500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी.. जबकि ओवरसीज में 2.0 को 2500 स्क्रीन मिलेंगे।

2 point 0

600 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग दिलाने के लिए निर्माता- निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जाहिर है 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद फिल्म कम से कम ओपनिंग वीकेंड पर ही 200 करोड़ के लगभग की कमाई कर लेगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जा रहा है। साथ ही कई भाषाओं में डब भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X