2.0 टीजर- अक्षय कुमार, रजनीकांत की धमाकेदार बिग बजट फिल्म- यहां जानें रिलीज डेट
मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 का पहला टीजर 13 सितंबर यानि की गणेश चतुर्थी के दिन रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के टीजर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें, फिल्म की पहली झलक 15 अगस्त को रिलीज की जानी थी, लेकिन केरल में बाढ़ की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया।
अजय देवगन OUT होते ही- ये सुपरहिट जोड़ी हो गई फाइनल
फिल्म के निर्देशक शंकर ने कहा, रजनीकांत ने हमें सुझाव दिया कि हमें फिल्म का टीजर उस वक्त नहीं रिलीज करना चाहिए, जबकि केरल इतनी बड़ी विपत्ति से गुजर रहा है। इसीलिए टीजर लांच को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म का टीजर गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें, इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ सिनेमा में कदम रखने वाले हैं। फिल्म में अक्षय बतौर विलेन नजर आएंगे, उनका किरदार बेहद खतरनाक होगा। रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी और सुपर बिग बजट फिल्म.. जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 2.0 दिवाली 2017 से पोस्टपोन होती आ रही है, लिहाजा अब फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से शुरु किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications