अक्षय कुमार या खान सुपरस्टार से टकराएगी ये फिल्म- जबरदस्त भिड़ंत!
अक्षय कुमार- रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 अब साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। जनवरी से पोस्टपोंड होकर फिल्म अप्रैल पहुंच गई थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अप्रैल से भी पोस्टपोंड होकर आगे बढ़ चुकी है।
टाईगर का एक्शन धमाका.. पार्ट 3 भी FINAL.. 2020 में फिल्म रिलीज!
अब परेशानी यह है कि 2.0 जैसी बिग बजट, मल्टी स्टारर फिल्म किसी बड़े दिन ही रिलीज होगी। लिहाजा, फिल्म के लिए 15 अगस्त का स्लॉट या दिवाली का स्लॉट देखा जा रहा है। लेकिन खास बात है कि ये दोनों ही दिन पहले से ही बड़ी फिल्मों ने लॉक कर रखे हैं।

15 अगस्त को जहां अक्षय कुमार की ही फिल्म गोल्ड रिलीज होने वाली है। वहीं, दिवाली पर रिलीज हो रही है आमिर खान- अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान। यानि की इस साल एक धमाकेदार क्लैश देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











