अक्षय कुमार की सुपर बिग बजट फिल्म.. जोरदार झटका.. करोड़ों का LOSS
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 की रिलीज डेट्स अब तक तय नहीं हुई हैं। फिल्म को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर वीएफएक्स का काम खत्म नहीं हो रहा, जिस वजह से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर टीजर लीक हो गई।
2018 की पहली सुपरहिट.. और अक्षय कुमार भी पीछे.. डबल झटका!
बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की यह 450 करोड़ी फिल्म जो कि 3डी में रिलीज होने वाली थी.. अब नहीं होगी। जी हां, काफी उम्मीद है कि फिल्म अब 2डी में रिलीज की जाएगी।

दरअसल, फिल्म को 3डी फॉर्मेट पर तैयार करने में अभी और भी समय लग सकता है। जिसके लिए अब फिल्म के निर्माता तैयार नहीं है। वह फिल्म को जल्दी से जल्दी रिलीज करना चाहते हैं। यूं भी फिल्म बजट से काफी आगे बढ़ चुकी है। लिहाजा, फिल्म 2 डी पर ही रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications