..................... ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतों की वजह से रजनीकांत हुए अस्पताल में भर्ती | Rajinikanth admitted to hospital in Hyderabad due to fluctuating blood pressure - Hindi Filmibeat

अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतों की वजह से बिगड़ी तबीयत

मेगास्टार रजनीकांत को शुक्रवार सुबह हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 70 वर्षीय अभिनेता के ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। जब तक उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। पिछले दिनों उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जो कि निगेटिव निकला। अस्पताल ने प्रेस रिलीज़ जारी करके सुपरस्टार की हेल्थ का अपडेट दिया है।

रजनीकांत हैदराबाद में अन्नाथे फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसके सेट पर 8 लोगों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी थी। इसके बाद फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गयी थी। और रजनीकांत ने ख़ुद आइसोलेट कर लिया था और वो कड़ी निगरानी में हैं।

Rajinikanth

रजनीकांत ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया था कि फ़िल्म का 40 फीसदी काम बाकी है। इस फ़िल्म में रजनीकांत के साथ कीर्ति सुरेश भी हैं, जो उनकी बहन के किरदार में हैं। फिल्म का डायरेक्शन शिवा कर रहे हैं और इसे अप्रैल 2021 में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है।

बहरहाल, इस साल कई कलाकार कोरोना के चपेट में आए हैं। कुछ लॉकडाउन के दौरान.. तो कुछ लॉकडाउन के बाद फिल्म शूटिंग के दौरान। अक्टूबर से फिल्मों के शूटिंग से बंदिश हटा दी है। सेट पर तमाम सुरक्षा बरती जा रही है, लेकिन फिर भी कई कलाकार वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी भी कोरोना से जंग जीतकर लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X