2.0 टीजर- अक्षय कुमार- रजनीकांत ने एक दिन में ही कर दिया धमाका- रिकॉर्डतोड़

अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 का टीजर रिलीज किया जा चुका है। खास बात है कि इसके टीजर को सोशल मीडिया पर महज 24 घंटों में 32 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। हालांकि टीजर को लेकर काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें, इस फिल्म को 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है।

टीजर रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया था कि फिल्म के वीएफएक्स में 550 करोड़ तक खर्च किया गया। लिहाजा, दर्शकों ने उम्मीद भी वैसी ही की थी। लेकिन जहां कुछ लोगों ने इस बात से इत्तिफाक रखी.. वहीं, कुछ लोगों ने टीजर में दिखाए वीएफएक्स का जमकर मजाक उड़ाया.. और हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया।

 2.0 teaser

फिल्म का बजट इतना ज्यादा है कि जाहिर है फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 1400 करोड़ से ऊपर की कमाई करनी होगी। कोई शक नहीं कि यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है।

2.0 से अक्षय कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में वह रजनीकांत से टक्कर लेते दिखेंगे। लंबे समय के बाद अक्षय निगेटिव किरदार में दिखने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री है। जाहिर है अक्षय इस फिल्म से शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। फिल्म वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं ए आर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X