Pics: 63 साल के रजनीकांत की 50 हिट फिल्में

12 दिसंबर 1950 में जन्में शिवाजी राव गायकवाड़ उर्फ रजनीकांत का आज 63वां जन्मदिन है और उनके इस जन्मदिन पर देश के कोने कोने से उनके फैन्स उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हम तो शायद उनके फैन्स की तुलना भी ना कर सकें लेकिन सच तो ये है कि उनके फैन्स की तादाद ही इतनी ज्यादा है कि उसे अंकों में गिन पाना किसी भी इंसान के लिए नामुमकिन है। रजनीकांत के नाम से फेमस हुए जोक्स भी रजनी को लोगों के बीच हर समय मौजूद रखते हैं। इन जोक्स से शायद ही कोई अंजान होगा।

रजनीकांत ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की तमिल फिल्म अपूर्व रागंगा से। जिसमें कमल हासन ने भी एक्टिंग की थी। इस फिल्म का निर्देशन किया था के बालचंदर ने। इस फिल्म में रजनी को बहुत ही छोटा सा किरदार निभाने को दिया गया था। इस फिल्म को बेस्ट तमिल फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था और फिल्म ने उस अवॉर्ड को जीता भी। रजनीकांत निर्देशक बालचंदर को हमेशा अपना मेंटर मानते रहे।

बॉलीवुड में रजनीकांत ने अंधा कानून फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मेन लीड हीरो थे और उनके साथ थीं हेमा मालिनी। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी। उसके बाद रजनी ने हम, फिल्म की जो की काफी हिट रही। मार्च 2011 में रजनीकांत को हेल्थ से जुड़ी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रजनी की तबियत कुछ समय तक काफी खराब रही और उस वक्त टीवी चैनल्स के द्वारा रिसर्च में पता चला कि रजनीकांत डेड गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टर्म और ट्विटर का सबसे टॉप का ट्रेंड था।

तबियत खराब होने के बावजूद रजनीकांत 2011 में ही रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रा.वन में नज़र आए 2010 में रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की फिल्म रोबोट रिलीज हुई थी जो की रजनी की तमिल फिक्शन फिल्म एंथिरन का हिन्दी वर्जन थी। आइये दिखाते हैं आपको रजनीकांत की कुछ तस्वीरें और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X