हंसते हंसते मनाएं रजनी का जन्मदिन
बॉलीवुड में स्टार बनना मुश्किल है, इज्जत पाना और भी मुश्किल और उस इज्जत को बनाए रखना उससे भी मुश्किल। सिर्फ कुछ ही सितारे ऐसे हैं जो ऐसा कर पाने में सफल हो पाते हैं और उनमें रजनीकांत का नाम सबसे ऊपर है। स्टारडम क्या होती है ये कोई रजनी से पूछे और स्टारडम को कैसे बनाए रखना है ये कोई उनसे सीखे। आज रजनीकांत का 62 वां जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर देश भर में मौजूद उनके फैन्स बधाईयां दे रहे हैं।
वैसे अपनी एक्टिंग के अलावा रजनीकांत एक और वजह से इतने फेमस हैं और ये वजह है उनके नाम से मोबाइल पर हर रोज आते जोक्स। इन जोक्स में भले ही कोई सेंस या फिर कोई लॉजिक ना हो लेकिन रजनी के नाम से आने वाले ये जोक्स हर बार लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देते हैं। कोई जोक्स कहता है कि रजनी सूरज पर रोटी सेंकते हैं तो कोई जोक कहता है कि रजनी ने टूथपिक फेंकी थी तो वो सीधी खड़ी हो गयी और चारमीनार बन गयी। इन जोक्स को पढ़ने वाला तो बस मुस्कुराता ही रह जाता है।
रजनीकांत को भले ही लोग एक्टिंग की दुनिया में भगवान मानते हों लेकिन सच तो ये है कि इस भगवान को लेकर भी लोग मजाक उड़ाते रहते हैं। वैसे इन जोक्स की अगर गहराई में जाएं तो आप पाएंगी कि इन जोक्स का मकसद रजनी का मजाक उड़ाना नहीं बल्कि रजनी की ताकत को बढ़ा चढ़ा कर जताना होता है। जरा नज़र डालिये इन जोक्स पर भी और मुस्कुराते हुए रजनीकांत को अपनी तरफ से जन्मदिन की ढ़ेर सारी बधाइयां दे दीजिए। पढ़ें रजनी की 50 हिट फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications











