राजेश खन्ना कल हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया और उनके दामाद अक्षय कुमार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसलिए राजेश खन्ना को अस्पताल से डिस्चार्ज करने में काफी सोच विचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि अब काका बिल्कुल ठीक हैं और अस्पताल में छोटी छोटी वॉक भी कर पा रहे हैं।
ज्ञात हो कि पिछले महीने की 23 तारीख को राजेश खन्ना को लीवर खराब होने की वजह से मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई दिनों तक राजेश खन्ना ने खाना भी नहीं खाया था और डॉक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अब वो पहले से बेहतर हैं।
राजेश खन्ना के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बॉलीवुड का हर एक शख्स बहुत चिंतित हो गया था। उनके इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी डिंपल जिनसे वो काफी साल पहले अलग हो गए थे और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने उनकी काफी देखभाल की। उनके दामाद अक्षय कुमार भी उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित थे।
फिल्हाल कल हो सकता है कि वो वापस अपने घर आ जाए। लेकिन अभी भी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है क्योंकि डिंपल और अक्षय राजेश खन्ना की तबियत पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद ही उन्हें घर ले जाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications