'अब तुम मुझे सिखाओगी..' डिंपल कपाड़िया पर भड़क गए थे राजेश खन्ना, हैरान कर देगा खुलासा
Dimple Kapadia Rajesh Khanna: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने शादी करके लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि उस वक्त इस जोड़ी को काफी शानदार मानते थे लेकिन एक बार फिल्म के सेट पर कुछ ऐस हुआ था जिसके बाद सभी को पता चल गया था कि दोनों की शादी में तनाव चल रहा है।

शादी के बाद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने महज एक फिल्म में साथ काम किया हैं। इस दौरान 'जय शिव शंकर' की शूटिंग के दौरान जो कुछ भी हुआ था वो डिंपल के लिए पूरी जिंदगी ना भूलने वाला था।
डिंपल ने खुद खोले राज
खबरें हैं कि रेडिफ के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने काका को लेकर खुद ये बात बताई थी। डिंपल का कहना था कि इस घटना ने उनको अंदर तक हिलाकर रख दिया था। बता दें कि इस दौरान राजेश खन्ना की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन उनको प्रेस को हाथ हिलाने के लिए बालकनी में आना था।
डिंपल कपाड़िया ने कहा, ''यह बहुत अच्छा था। फिल्म बहुत अच्छी बनी, लेकिन आर्थिक समस्याएं थीं। एक बार शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें बालकनी में आकर प्रेस को हाथ हिलाना था। मैंने उन्हें अपना शॉल और धूप का चश्मा पकड़ा दिया और प्यार से कहा, 'काकाजी, जब आप बाहर जाएं, तो सीधे मत देखिए, आपका साइड प्रोफाइल बेहतर दिखता है।' उन्होंने मेरी तरफ देखा और सख्ती से कहा, 'अब तुम मुझे सिखाओगी?'' इसके बाद वो हैरान रह गईं थीं और उनको अंदाजा नहीं था राजेश खन्ना कुछ ऐसा कह सकते हैं।
15 की उम्र में शादी
ये साल 1973 था जब डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी रचाई थी। इस दौरान राजेश खन्ना सुपरस्टार थे जबकि डिंपल कपाड़िया महज 15 साल की थी। उस वक्त ये दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल हुआ करते थे। फिलहाल राजेश खन्ना इस दुनिया में नहीं है लेकिन बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को लोग आज भी याद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











