बाबू मुशाय से आगे निकलना चाहता था आनंद
"जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथों में है जाहांपनाह कब कौन कैसे उठेगा ये कोई नहीं जानता।" आनंद फिल्म की ये पंक्तियां आज भी राजेश खन्ना की बुलंद आवाज और उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और आज भी वो एक सुपरस्टार की तरह ही जाने जाते हैं। लेकिन इसी सुपरस्टार के दिल में एक कसक थी जो जाते जाते भी इसके दिल में रह गयी।
राजेश खन्ना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई। अमिताभ के साथ राजेश खन्ना ने फिल्म आनंद और नमक हराम में काम किया। आंनंद फिल्म की रिलीज के दौरान अमिताभ बच्चन को कोई नहीं जानता था और राजेश खन्ना उस समय के सुपरस्टार थे। आनंद फिल्म सुपरहिट रही और अमिताभ भी फिल्म के साथ हिट हो गये। फिल्म नमक हराम के दौरान अमिताभ और राजेश खन्ना दोनों अच्छे एक्टरों में जाने जाते थे। फिल्म में राजेश खन्ना को इस फिल्म में पॉजिटिव किरदार दिया गया और अमिताभ को निगेटिव। लेकिन पॉजिटिव किरदार के बावजूद राजेश खन्ना अमिताभ के किरदार से आगे निकलने में नाकायाब रहे और फिल्म का पूरा क्रेडिट अमिताभ को चला गया।

उसके बाद से राजेश खन्ना और अमिताभ के बीच एक कोल्ड वॉर सी शुरु हो गयी। राजेश खन्ना अपना पूरी दिन शूटिंग पर बिताते यहां तक कि उन्होंने अपने घर तक जाना छोड़ दिया। और इसी वजह से राजेश खन्ना और डिंपल के बीच काफी दूरियां भी आ गयीं। लेकिन मरने से पहले राजेश खन्ना एक बाद अमिताभ से आगे निकलना चाहते थे और इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उन्होंने फिल्म रियासत बनाई। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राजेश खन्ना बहुत ही मजबूत किरदार में हैं। ये फिल्म दिसमंबर माह में रिलीज होगी। देखना ये है कि क्या इस फिल्म से राजेश खन्ना अपनी आखिरी ख्वाहिश पूरी कर सकने में कामयाब रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications