नाती आरव देगा राजेश खन्ना को मुखाग्नि

बॉलीवुड के काका पिछले लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें बीच-बीच में शहर के लीलावती अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। बुधवार को राजेश खन्ना ने अपने घर आशीर्वाद में अंतिम सांस ली।
काका के निधन के बाद उनके घर आशीर्वाद में सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते बारिश से बचने के इंतजाम किये जाने लगे। कुर्सियां लायी जाने लगीं और पुलिस बल तैनात किया जाने लगा। वहां मौजूद लोगों व मीडिया को उसी समय आभास हो गया था कि काका अब नहीं रहे, लेकिन सब खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मीडिया को खबर दी गई कि काका नहीं रहे। उसके बाद से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया।
बुधवार देर रात तक आशीर्वाद में बॉलीवुड की छोटी-बड़ी हस्तियों समेत सैंकड़ों लोगों का तांता लगा रहा। अमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर, खय्याम, सलमान खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, प्रेम चोपड़ा, आदि समेत तमाम लोगों ने काका के घर पहुंच कर उन्हें अंतिम नमस्कार किया।


Click it and Unblock the Notifications