राजेश खन्ना - देश का पहला सुपरस्टार जिसने दी 91 बॉक्स ऑफिस हिट, आज तक नहीं टूटा है रिकॉर्ड
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। दिलचस्प ये है कि उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना भी अपना जन्मदिन, अपने पिता के साथ शेयर करती हैं। ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर राजेश खन्ना की एक तस्वीर भी डाली। राजेश खन्ना हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। 2013 तक उनकी 128 फिल्में रिलीज़ हुई थीं।
इन 128 फिल्मों में से 91 बॉक्स ऑफिस हिट थीं। आज तक ये बॉलीवुड रिकॉर्ड किसी ने नहीं तोड़ा है। राजेश खन्ना के पास एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड है 17 हिट फिल्में लगातार देने का। इनमें से 15 सोलो फिल्में थीं और दो मल्टी स्टारर। बॉलीवुड में ये रिकॉर्ड अभी तक किसी ने नहीं तोड़ा है।

फैन्स को उम्मीद है कि शायद राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार ये रिकॉर्ड तोड़ पाएं। राजेश खन्ना के पास सालाना 4.5 फिल्म का एवरेज था जो फिलहाल तो बॉलीवुड में किसी स्टार के पास नहीं है। जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











