सदा के लिए खामोश हो गया आनंद, नाती आरव ने दी मुखाग्नि

राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर, नगमा, जितेंद्र सहित हजारों की तादाद में काका के फैन्स मौजूद थे। मुंबई में कल से ही बारिश हो रही थी और आज काका का अंतिम संस्कार भी बारिश में ही सम्पन्न हुआ। लेकिन बारिश के बावजूद काका के फैन्स उनके आखिरी दर्शन को बेताब दिखे।
राजेश खन्ना के अंतिम संस्कार के ठीक बाद ही हजारों फैन्स की भीड़ के चलते पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा और उस समय श्मशान घाट पर स्थित बॉलीवुड सितारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
राजेश खन्ना के साथ कई बेहतरीन फिल्में करने वाले अमिताभ बच्चन ने भीगी पलकों से राजेश खन्ना के पांव छुए और उन्हें आखिरी श्रृद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन भी इस महानायक को श्रृद्धांजलि देने पहुंचे थे। काका के दामाद अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाडिया भी बरसती निगाहों से राजेश खन्ना के शांत शरीर को पंचतत्व में विलीन होते देखते रहे।


Click it and Unblock the Notifications











