काका की लेडी लव अनीता आडवाणी और बॉलीवुड का कनेक्शन

हाल ही में खबर आई थी कि अनीता आडवाणी ने जो काका के साथ पिछले लगभग 10 सालों से रह रही थीं राजेश खन्ना के परिवार वालों को उनके बंगल 'आशिर्वाद' खुद को बाहर निकाले जाने से रोकने के लिए कोर्ट का नोटिस भिजवाया था। लेकिन बाद में मीडिया के सामने आकर उन्होने खुद ही कहा कि उन्होने ऐसा कोई नोटिस नहीं भिजवाया बल्कि वो तो चाहती हैं कि काका का बंगला उनकी आखिरी ख्वाहिश के अनुरुप म्यूसियम में तब्दील कर दिया जाए।
सूत्रों के अनुसार "अनीता की दो बहने और हैं और अनीता सबसे छोटी हैं। ये तीनों बहनें बांद्रा वेस्ट में स्थित सेंट थेरेसा चर्च के पास की एक बिल्डिंग तुलसी महल में रहती थीं। उनकी बड़ी बहन की शादी के बाद अनीता अपनी मंझली बहन और मां के साथ उसी घर में रहती रहीं। उसके बाद बांद्रा के ही वाटरफील्ड रोड पर स्थित मार्लिन हाउस में वो लोग शिफ्ट हो गए। और वहीं पर आज तक वो लोग रह रहे हैं। "
अनीता बचपन से ही बॉलीवुड की दीवानी रही हैं और फिल्मों में अभिनय भी करना चाहती थीं। 1980 में अनीता फिल्मनिर्माता राजकुमार कोहली से मिलीं और उन्होने अपनी फिल्म साजिश में अनीता को छोटा सा किरदार दिया जिसमें वो मिथुन चक्रवर्ती की बहन बनी थीं। सूत्रों के अनुसार "कोहली ने उन्हें साजिश में ब्रेक दिया था जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होने मिथुन चक्रवर्ती की बहन गीता का किरदार निभाया था।"
दूसरे सूत्रों के अनुसार "अभी तक ये राज ही है कि वो राजश खन्ना से कैसे मिलीं, फिल्हाल खबर यही है कि वो अभी तक मार्लिन हाउस में ही रहती थीं लेकिन पिछले कई दिनों से उन्हें बिल्डिंग में नहीं देखा गया।" इसके अलावा उसी बिल्डिंग में रहने वाले बाकी लोगों ने एक न्यूज पेपर से बातचीत के दौरान बताया "हां अनीता आडवाणी नाम का कोई रहता तो था लेकिन हमने कई महीनों से उन्हें नहीं देखा है। हमे नहीं पता है कि वो यही महिला हैं या नहीं।"
फिल्हाल बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो से जुड़ी सभी महिलाओं से जुड़े सच एक एक करके अब सामने आ रहे हैं। यह कहना अतिश्योक्ति ना होगा कि काका के निधन के बाद काका से ज्यादा अनीता आडवाणी, अंजु महेन्द्रु के बारे में जानने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक हैं।


Click it and Unblock the Notifications