राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर ने कहा, साड्डा हक़ ऐत्थे रख

राजेश खन्ना के साथ पिछले आठ साल तक रह रहीं अनीता आडवाणी ने उनकी मौत से एक दिन पहले खन्ना परिवार को कानूनी नोटिस भेज दिया था जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना की संपत्ति में से अपना हक मांगा है। आपको बताते चलें की अनीता ने यह नोटिस खुद को कार्टर रोड स्थित आशीर्वाद बंगले से बाहर निकाले जाने से रोकने और जायदाद के लिए भेजा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुपरस्टार राजेश खन्ना करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे। और इतनी संपत्ति के बाद विवाद गहराना तो आम बात है। आइये आपको बता दें की क्या छोड़ गए हैं काका अपने पीछे।
सुपर स्टार राजेश खन्ना की संपत्ति का ब्योरा
1- वरसोवा में फ्लैट
2- मड आइलैंड में बंगला
3- लिंकिंग रोड पर ऑफिस स्पेस
4- चेन्नई में बड़ी प्रॉपर्टी
5- आशीर्वाद थिएटर
6- साथ ही फिल्मालय नाम के स्टूडियो में स्वर्गीय राजेश खन्ना की हिस्सेदारी है
मामले पर अनीता का तर्क
अनीता के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश खन्ना का परिवार अनीता को काका के बंगले आशीर्वाद से बेदखल करनेके लिए भारी जद्दोजहद कर रहा है । सूत्रों ने ये भी बताया की अनीता ने जो नोटिस पूरे खन्ना परिवार को भेजा है उसमें घरेलू हिंसा अधिनियम का भी जिक्र है।
क्लिक करें और देखें राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा की वो तस्वीरें जो आपकी आंखों को नम कर देंगी
कानून के जानकारों की माने तो घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 19 के मुताबिक पीड़ित को साझे घर से बाहर नहीं किया जा सकता। अनीता से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया की राजेश अपना ज्यादातर वक़्त अनीता के साथ ही बितात्ते थे और काका की बीमारी के बाद अनीता अपना ज्यादातर वक़्त उनके साथ अस्पताल में बिताती थी।


Click it and Unblock the Notifications