बॉलीवुड के काका राजेश खन्ना का निधन

20 जून को लीवर में खराबी के चलते राजेश खन्ना को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को ही लगभग 15 दिनों बाद राजेश खन्ना को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। आज 18 जुलाई को दोपहर में ही उनकी तबियत एक बार फिर से खराब हो गई। राजेश खन्ना को लीवर की खराबी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जब अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कराया गया तब भी उनका लीवर पूरी तरह से ठीक नहीं था।
इस समय राजेश खन्ना के घर पर उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया , बेटी ट्विंकल खन्ना और बाकी कई रिश्तेदार मौजूद हैं। साथ ही डॉक्टर भी इस समय राजेश खन्ना के इलाज में लगे हुए हैं। अक्षय कुमार की मौजूदगी से अभी कोई भी वाकिफ नहीं है। उनके घर के बाहर उनके फैन्स भारी संख्या में एकत्रित हो चुके हैं।
राजेश खन्ना को 70के दशक का सुपरस्टार कहा जाता है। अपने अब तक के करियर में लगभग 150 से ज्यादा फिल्मे कर चुके राजेश खन्ना को बॉलावुड के काका के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1973 में डिंपल कपाडिया और राजेश खन्ना की शादी हुई थी और उसके बाद 1984 में डिंपल कपाडिया और राजेश खन्ना अलग हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications