काका बाबू को मिली अस्पताल से छुट्टी

राजेश खन्ना को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सामान्य जांच के लिए गए थे, कुछ भी गंभीर नहीं था। वह घर लौट आए हैं।
डिम्पल कपाडि़या राजेश की देखभाल कर रही हैं। वह हमेशा उनके पास रहती हैं। वहीं उन्हें अस्पताल लेकर गई थी। राजेश अब बिल्कुल ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
काका के नाम से मशहूर राजेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1966 में फिल्म 'आखिरी खत' से की थी। इसके बाद उन्होंने राज, बहारों के सपने, इत्तफाक, आराधना में अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया। राजेश ने वर्ष 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 सुपरहिट फिल्में दीं।


Click it and Unblock the Notifications