..................... Rajesh Khanna had superstar's DNA says Dimple, राजेश खन्ना के डीएनए में था सुपरस्टार- डिंपल कपाड़िया - Hindi Filmibeat

राजेश खन्ना के डीएनए में था सुपरस्टार- डिंपल कपाड़िया

Rajesh Khanna
मुंबई। बॉलीवुड के पहले सुपस्टार राजेश खन्ना के डीएनए में ही सुपरस्टार था ऐसा कहाना है राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया का। 18 जुलाई को कैंसर के चलते राजेश खन्ना का निधन हुआ और उसके बाद से अब डिंपल कपाडिया कैमरे के सामने नहीं आईं। लेकिन हाल ही में जब डिंपल कपाड़िया ने मीडिया के सामने राजेश खन्ना के लिए कुछ बोला तो उनके पहले शब्द थे "हमें तुमसे प्यार कितना ये हम नहीं जानते मगर जी नहीं सके तुम्हारे बिना।"

राजेश खन्ना के जाने का गम हर किसी ने जताया लेकिन उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया मीडिया से दूर ही रहीं लेकिन हाल ही में र सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित रिस्ट्रोपेक्टिव ऑफ राजेश खन्ना सुरस्टार फॉरेवर के उद्धाटन के दौरान डिंपल ने कैमरों के सामने आकर राजेश खन्ना के प्रति अपने प्यार और अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। डिंपल ने कहा कि "मैं उनके बारे में बहुत कुछ कह सकती हूं लेकिन मैं सबसे खास बात कहूंगी कि उनके डीएनए में सुपरस्टार था।"

डिंपल ने कहा कि राजेश खन्ना ने अपने आखिरी पलों में उनका हाथ पकड़कर कहा था "पैक अप अब वक्त हो गया।" राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए डिंपल काफी भावुक हो उठीं और स्टेज पर बोलते हुए उनकी आंखें भी नम हो आईं। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे और उनके जितनी लोकप्रियता किसी और ने नहीं देखी। बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने बताया "जब राजेश खन्ना की गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़किया उसे अपने किसों से लाल कर देती थीं। मुंबई से ज्यादा दिल्ली की लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लड़कियां उनकी फोटो से शादी कर लेती थीं। उनके जैसी दीवानगी मैने और किसी एक्टर के लिए नहीं देखी।"

राजेश खन्ना को ज्योतिष में बहुत विश्वास था और वो घंटो बैठकर अपने खास लोगों की जन्मकुंडलियां देखा करते थे। उन्होने अपने पोते आरव की जन्मकुंडली पढ़कर भविष्यवाणी की थी कि आरव बड़ा होकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X