तस्वीरों में देखें राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा
फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना गुरवार की दोपहर पंच तत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में किया गया। काका के अंतिम सफर में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें कंधा दिया। मुंबई की सड़कों पर जमा भीड़ की आंखें नम थीं। उनके कई चाहने वाले सड़कों पर खड़े रोते दिखाई दिये। उनके पार्थिव शरीर को उनके नाती व ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर दामाद अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के तमाम लोग काका को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
काका के अंतिम सफर की फोटो के लिए इस फोटो पर क्लिक करें...
बारिश के बावजूद काका के फैन्स की भीड़ उनकी एक झलक पाने को बेताब थी। जिस ट्रक में काका के शरीर को ले जाया जा रहा था, उसके करीब जाने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों में झड़प तक हो गई, जिस कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में अमिताभ और अभिषेक थोड़ी देर के लिये फंस भी गये। श्मशान घाट के बाहर उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद थे। उनकी आखिरी झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की कतार लगी हुई थी।
उनके निधन का कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, हालांकि उनके करीबियों का कहना है कि यकृत संक्रमण के कारण उनकी मौत हुई।


Click it and Unblock the Notifications
