'लिव इन पार्टनर' अनीता नहीं 'प्रेमिका' अंजु आईं काका के चौथे पर

राजेश खन्ना की आत्मा की शांति के लिए रखी गई प्रार्थना में उनकी लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी नहीं बल्कि उनकी पहली महबूबा अंजु महेन्द्रू शामिल हुई। पिछले शनिवार को काका के चौथे के दिन उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे लेकिन उन चेहरों में से एक चेहरा था जिसे देखकर हर कोई हैरान था। ये चेहरा था उनकी पहली प्रेमिका अंजु महेन्द्रू का।

देखें- कौन-कौन आया राजेश खन्‍ना के चौथे पर

ज्ञात हो कि शनिवार को ही काका की लिव इन पार्टनर अनीता आडवाणी ने कहा था कि वो उनके चौथे पर जरुर शामिल होंगी लेकिन वहां का नज़ारा कुछ और ही था। जहां सिर्फ काका के परिवार वाले मौजूद थे वहीं पर काका के करियर के शुरुआती दौर में करीबन 7 साल तक उनकी प्रेमिका रही अंजु महेन्द्रू भी सफेद कपड़ों और चेहरे पर दुख की लकीरें लिए शामिल थीं।

अंजु महेन्द्रू एक मॉडल, फैशन डिजायनर के साथ ही एक मशहूर अभिनेत्री भी रही हैं। 1966 में जब राजेश खन्ना ने बॉलीवुड में अपने किरयर की शुरुआत की थी तब से लेकर 1972 तक अंजु उनकी प्रेमिका रही थीं। लेकिन उसके बाद अचानक उनका ब्रेक अप हो गया इस ब्रेक अप की वजह किसी को नहीं पता। ब्रेक अप के बाद से 17 साल तक दोनों से एक दूसरे से बात तक नहीं की।

अंजु से ब्रेक अप के अगले साल 1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल कपाडि़या से जो कि उस समय 16 साल की थीं शादी कर ली। डिंपल की उसी साल पहली फिल्म बॉबी रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। बताया जाता है कि राजेश खन्ना से शादी से पहले ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया का अफेयर था।

अफवाहें तो ये भी हैं कि अंजु से बदला लेने के लिए राजेश खन्ना ने उनका करियर भी बर्बाद करने की पूरी कोशिश की। साथ ही अपनी शादी के समय जानबूझकर अपनी बारात अंजु के घर के सामने से निकलवाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X